भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पुलिस महानिरीक्षक (पूर्वीय क्षेत्र) विवेक कुमार के निर्देशन में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर पूर्वीय क्षेत्र के भागलपुर, बांका और नवगछिया पुलिस जिले में तीन दिवसीय विशेष समकालीन अभियान (एस-ड्राइव) चलाया गया। 25 से 27 सितंबर तक चले अभियान में कुल 146 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियान के दौरान भागलपुर में 69, बांका में 64 और नवगछिया में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- बिहार: अब भागलपुर में दो युवतियों से दिनदहाड़े बदसलूकी, वीडियो वायरल होने पर एक अरेस्टअभियान का उद्देश्य पुलिस के अनुसार लंबित सम्मन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की अधिपत्रों के निष्पादन के लिए अभियान चलाया गया था। अभियान में तीनो...