भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र में स्थित श्रीमतपुर गोपालीचक पंचायत के ओनली टोला की तीन लड़कियां जहां खूब उत्साह में खुशी-खुशी गांव से दूर दखली बिहुलाधार में स्नान करने गई थी ताकि जल्दी जल्दी स्नान कर घर पहुंच इंतजार में बैठे अपने भाइयों की सूनी कलाई रेशम की डोर रूपी राखी से सजा सकें। लेकिन कुदरत को शायद यह मंजूर नहीं था। यही कारण है कि तीनों की तीनों लड़कियां अपने भाइयों तक नहीं पहुंच सकीं और राखी नहीं बांध सदा के लिए काल के गाल में समा गई। जबकि इंतजार में बैठा भाई भी बहन से सूनी कलाई ना सजवा सका।जबकि यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: दखली स्थित बिहुला धार में एक युवती व दो बच्ची की डूबने से मौत इस घटना से पूरा गांव मर्माहत हो गया। परिजनों ने बताया कि करिश्मा 10वीं, चंदा आठवीं और अभिलाषा चौ...