Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति
भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर चल रहे सौंदर्यीकरण को लेकर वहां मौजूद एक धार्मिक स्थल के समीप किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। स्थानीय पुजारी आनंद कुमार झा के मुताबिक रविवार सुबह जब वे लोग पूजा-अर्चना को पहुंचे तो मंदिर परिसर को हरे रंगे पर्दे से ढका हुआ और चारों तरफ बैरिकेडिंग पाया। इस बात को लेकर वहां निर्माण कार्य कर रहे संवेदक से पूछे जाने पर संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर लोगों ने नाराजगी जताई और इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से करने की बात कही। पुजारी ने बताया कि सभी लोगों ने निर्णय लिया है कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही वे लोग जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से मिलेंगे और अधिकारियों से सौंदर्यीकरण के सही मानचित्र को स्पष्ट करने की मांग की है।इधर यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.