Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक पर फहराया गया विशालकाय तिरंगा
भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी चौक पर निर्माणाधीन पार्क में मंगलवार देर रात भारी क्रेन की मदद से विशालकाय 'हाई मास्ट फ्लैग' का पिलर इंस्टॉल किया गया। बुधवार सुबह पिलर पर शान से तिरंगा फहराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस भव्य तिरंगे से चौराहे की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए दुर्गा पूजा शुरू होने से पहले पार्क के सभी बचे हुए कंपोनेंट का निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। जिसके बाद इसका विधिवत उद्घाटन कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.