Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक पर अब तक नहीं हटाया गया ट्रांसफॉर्मर
भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर। तिलकामांझी चौक पर पुराने पार्क को तोड़ कर नया पार्क बनाया जा रहा है। इसको पिछले दो महीनों से कवायद चल रही है। पर वर्तमान में इस योजना का निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद है। उक्त स्थल पर लगे ट्रांसफॉर्मर को हटाने को लेकर नगर निगम और विद्युत विभाग की ओर से प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही गई थी। पर दो सप्ताह बीतने के बाद अब तक ट्रांसफॉर्मर नहीं हटाया गया है। वहीं पार्क स्थल पर भी निर्माण कार्य पिछले तीन दिनों से पूरी तरह से बंद है। इसको लेकर योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने सोमवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.