भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर में सोमवार की देर रात हुई दुर्घटना में ऑटो सवार असम के चपराकाटा स्थित बोए गांव के रहने वाले 40 साल के कांवरिया शंकर दत्ता की मौत हो गई। घटना में कई अन्य कांवरिये भी जख्मी हुए हैं। घटना को लेकर असम के बोगाई के रहने वाले विक्रम विश्वास ने मायागंज में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उनका कहना है कि सोमवार की देर रात डेढ़ बजे वह और उसके अन्य साथी भागलपुर से ऑटो में सवार होकर सुल्तानगंज के लिए निकले। तिलकपुर पेट्रोल पंप से लगभग सौ मीटर आगे जाने पर ऑटो अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे रखे ईंट से टकरा गया। दुर्घटना में पुतुल राय, बाखोल बरमन और शंकर दत्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मी लोगों को इलाज के लिए पहले सुल्तानगंज ले जाया गया। वहां स...