भागलपुर, अक्टूबर 27 -- तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के बहियार में स्थित तालाब में डूबने से वृद्ध महिला की मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव के ही राजपती मंडल की 74 वर्षीय पत्नी सुगनी देवी के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार सुगनी देवी बकरी चराने के लिए खेत गई थीं। तालाब के पास इनका खेत है। पैर धोने के क्रम में फिसल कर तालाब में गिर पड़ी और डूब गई। पास में खेल रहे बच्चों ने डूबते देख शोर मचाया और घटना की सूचना गांव में दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने तालाब से निकाला और वार्ड सदस्य अमल कुमार उर्फ गुड्डू मंडल, मंगल यादव आदि के सहयोग से वृद्ध महिला को अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव लाया गया था। अस्पताल में चिकित्सक ने देख मृत घ...