भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट प्रखंड के सुदूरवर्ती पश्चिमी कटसकरा पंचायत स्थित ताराकुरा पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान कराया। अधिकारियों ने लाभुकों के आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत, आवास योजना, आधार सुधार एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे शिविरों से दूरदराज के लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ता और उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की से...