भागलपुर, अक्टूबर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। तातारपुर थाना क्षेत्र के किलाघाट में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाला छात्र अविनाश कुमार लापता हो गया है। वह मूल रूप से जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मंगरार गांव का रहने वाला है। दसवीं के छात्र के 15 अक्टूबर से लापता होने की बात सामने आ रही है। छात्र के कमरे से कॉपी बरामद की गयी है जिसमें लिखा है, यह सुसाइड है। इसके लिए किसी को दोषी नहीं माना है। कॉपी के पांच पेज में ऐसी ही बातें लिखी हुई हैं। छात्र के लापता होने को लेकर उसके पिता प्रवीण कुमार वर्मा ने तातारपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस छात्र का पता लगाने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: छुट्टी के बाद लापता हुआ किशोर, परिजन परेशानभाई से आखिरी बातचीत 14 अक्टूबर को भाई से उसकी बात हुई थी...