भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सुंदरपुर स्थित उल्टापुल के पास गुरुवार की रात तलवार के वार से घायल युवक रमजान मंसूरी का पुलिस ने फर्द बयान लिया। युवक ने कहा है कि 9 जुलाई की रात वह अपने घर के पास एक युवक के दरवाजे पर बैठकर मोबाइल से गेम खेल रहा था। तभी दीनानाथ तांती तलवार लेकर उसके सिर पर जोरदार प्रहार किया। जिससे वह गिर गया। उसने तलवार से मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल पीरपैंती में भर्ती कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष संगम कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर भागलपुर से एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। यह भी पढ़ें- दरियापुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, किशोर घायल टीम ने घटना स्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्रित किए। मामले में सुंदरपुर के दीनानाथ तांती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ...