भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को बढ़ावा देना वर्तमान समय की आवश्यकता है। स्टार्टअप संस्कृति को सशक्त बनाने तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय को और मजबूत करने की आवश्यकता है। यह बातें सोमवार को भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के प्राचार्य डॉ. बिमलेश कुमार ने कही। कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय 'पिच डेक प्रिपरेशन' विषय पर कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज में स्टार्टअप पर कार्यशालाकार्यशाला के उद्देश्य स्टार्टअप सेल के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. प्रभाकर कुमार ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, नवाचारकर्ताओं एवं भावी उद्यमियों को प्रभावी पिच डेक तैयार करने, स्टार्टअप इकोसिस्टम, सरकारी योज...