Bhagalpur News: तकनीकी खराबी के बीच बिजली उपभोक्ताओं को तत्काल राहत
भागलपुर, जुलाई 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर में रिचार्ज सिस्टम में आई खराबी के बाद फिलहाल सभी उपभोक्ताओं को राहत मिल गई है। जब तक तकनीकी खराबी दूर नहीं हो जाती है तब तक बाइलेंस माइनस होने पर भी बिजली नहीं कटेगी। सिर्फ मोजाहिदपुर में 500 से अधिक शिकायत करने वाले उपभोक्ताओं को 30 जुलाई तक प्रिविलेज सुविधा दी गई है। इसी तरह नाथनगर सब डिवीजन के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि करीब 350 उपभोक्ताओं को 15 जुलाई तक यह विशेष सुविधा प्रदान की है। कंपनी के इस फैसले से उपभोक्ताओं को अस्थायी राहत मिली है। हालांकि सर्वर डाउन रहने के कारण शुक्रवार को भी कई उपभोक्ताओं को बिजली रिचार्ज के बाद भी बिजली कटने की समस्या हो रही थी। ऐसे उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.