भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के जीवन पर नाट्य मंचन का आयोजन 27 अक्टूबर को टाउन हॉल में होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आरएसएस के नगर कार्यवाह राजीव सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को संतनगर बरारी मे आमंत्रण पत्र वितरण किया गया। समाज के लोगों से कार्यक्रम में अपने परिवार के साथ आने का आग्रह किया गया। यह कार्यक्रम नि:शुल्क है। मौके पर मनोज यादव और अमित कुमार समेत अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...