भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीय के नये छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष (डीएसडब्ल्यू) के रूप में डॉ. अमरकांत सिंह ने मंगलवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले यह जिम्मेदारी डॉ. अर्चना साह संभाल रही थीं। पदभार संभालने के बाद डॉ. अमरकांत सिंह ने स्पष्ट किया कि वे एक प्रशासनिक अधिकारी के बजाय शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे। उनकी मुख्य प्राथमिकता छात्रों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान कराना होगा। उन्होंने घोषणा की कि सभी छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों को एक मंच पर बुलाया जाएगा और उनसे लिखित रूप में समस्याएं मांगी जाएंगी, ताकि समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. डीएन राय, डॉ. रविशंकर चौधरी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मुश्फिक आलम सहित कई प्राध्यापकों और विश्वविद्यालय अधिकारियों ...