भागलपुर, सितम्बर 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर। एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) प्रोग्राम के तहत शहर में डॉग को पकड़कर उन्हें एबीसी सेंटर ले जाकर वहां नसबंदी और एंटी रैबीज वैक्सीन दिया जा रहा है। इसको लेकर हर दिन डॉग कैचर वाहन टीम के साथ शहर के विभिन्न मोहल्लों और इलाकों में घूमकर कुत्तों को पकड़ रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जब टीम साहेबगंज स्थित यूनिवर्सिटी एरिया में पहुंची तो वहां स्थानीय लोगों ने इसका विरोध कर दिया। हालांकि नगर निगम प्रशासन ने बताया कि इस घटना की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...