Bhagalpur News: डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से जलमग्न हुआ शहर, सड़कों पर उफने नाले, घरों में घुसा पानी
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में शनिवार दोपहर हुई महज डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम के जलनिकासी के दावों की पोल खोलकर रख दी। जहां एक तरफ इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं दूसरी तरफ शहरवासियों के लिए बड़ी आफत बनकर आई। चंद घंटों की बारिश में ही शहर का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो गया और प्रमुख सड़कें व निचले इलाके ताल-तलैया में तब्दील हो गए।
बारिश का प्रभाव बारिश का सबसे व्यापक असर शहर के अंडरपास और दक्षिणी इलाकों में देखने को मिला। भोलानाथ पुल, बौंसी पुल और धोबिया कोठी पुल अंडरपास में घुटने तक पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। इसके अलावा दाल मिल रोड और हुसैनाबाद रोड में भीषण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.