Bhagalpur News: डूबे बालक की खोज जारी, नहीं चला पता
भागलपुर, अक्टूबर 2 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के टपूआ दियारा में बुधवार को खेलने के क्रम में असंतुलित होकर गंगा में गिरकर डूबे पांच वर्षीय बालक आदित्य मंडल का पता अबतक नहीं चल पाया है। सीओ चंद्रशेखर कुमार एवं सीआई दिनेश दास ने बताया कि डूबे बालक को ढूंढने के लिए गुरुवार की दोपहर बाद तीन बजे एसडीआरएफ की टीम भी भागलपुर से पहुंच चुकी है। वे दो रबर बोट के सहारे डूबे बालक को ढूंढने में जुटे हुए हैं। हालांकि समाचार संप्रेषण तक बालक नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.