भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: अकबरनगर संवाददाता किसनपुर भवनाथपुर के समाजसेवी नेता राजीव कुमार मुन्ना ने सहयोग पोर्टल के माध्यम से भागलपुर के जिलाधिकारी से एनएच-80 स्थित पेट्रोल पंप से गौरीपुर खादी भंडार तक देवी सिंह बांध की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि देवी सिंह बांध जर्जर होने के कारण भवनाथपुर, किसनपुर, छोटी भवनाथपुर, गौरीपुर समेत आसपास के कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल जाता है। चानन बांध स्थित जमींदारी बांध भी कई जगहों से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके कारण किसनपुर, खेरैहिया तथा आसपास के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाता है। सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने दोनों बांधों का स्थल निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...