भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सोमवार को समीक्षा भवन में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। सुनवाई की अध्यक्षता जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने की। कार्यक्रम के दौरान लगभग 22 आवेदनों पर सुनवाई की गई। जिनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन, भूमि विवाद एवं अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मामले शामिल थे। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला, प्रखंड, अंचल, थाना एवं अन्य विभागीय कार्यालयों में भी सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान की दिशा में क...