भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। डीएम ने रविवार को बियाडा घाट का औचक निरीक्षण कर वहां की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट पर यात्रियों के आवागमन, उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा-व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों के साथ परिचालन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छठ और दिवाली के मद्देनजर यात्रियों का आवागमन सुरक्षित व सुगम बनाना था। पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि घाट पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। इस निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और ओएसडी अंकिता चौधरी सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...