Bhagalpur News: डीएम ने तिलकामांझी बस स्टैंड का किया निरीक्षण
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। डीएम अलंकृता पांडे ने शुक्रवार को तिलकामांझी स्थित बस स्टैंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और यात्रियों को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बस स्टैंड परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए और यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना आवश्यक है, ताकि आमलोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.