Bhagalpur News: डीएम ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्या
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी ने सोमवार को कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों की सुनवाई की। दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, अतिक्रमण, राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, पेंशन, राशन, पुलिस प्रशासन सहित अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मामलों पर नागरिकों ने अपनी समस्या डीएम को बताई। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्याओं को सुना और संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.