Bhagalpur News: डीएम और एसएसपी ने की गंगा पूजन
भागलपुर, जुलाई 29 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेला के उद्घाटन के बाद मंगलवार को गंगा महाआरती का आयोजन नमामि गंगे घाट पर किया गया। पंडित संजीव झा ने बताया कि गंगा महाआरती के पहले जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डे, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने गंगा पूजन किया एवं आरती के दौरान उपस्थित रहे। नमामि गंगे घाट पर मां गंगा की भव्य महाआरती बनारस के तर्ज पर की गई। महाआरती का समापन होने के बाद मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.