भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मंगलवार को कांवरिया पथ का संभावित निरीक्षण करेंगे। प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारी अंतिम तैयारियों को पूरा करने में जुटे हैं। कांवरिया पथ पर स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया जाएगा। संबंधित विभागों को पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा होगी। अधिकारियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां मिलेंगी, उन्हें तत्काल दूर करने का निर्देश दिया जाएगा ताकि श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिला प्रशासन मेला को सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए लग...