Bhagalpur News: डीएम-एसएसपी ने बूढ़ानाथ मंदिर का किया निरीक्षण
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। श्रावणी मेला की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ एवं सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बूढ़ानाथ मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, दर्शन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को सतत क्रियाशील एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। अधिकारीद्वय ने अधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी से अपने दायित्वों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.