Bhagalpur News: डीएम आवास के पास से भागा बोलेरो, नागरमल के पास टोटो सहित कई वाहन को मारी ठोकर
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बोलेरो वाहन के चालक ने मंगलवार शाम बरारी से लेकर जोगसर तक कोहराम मचा दिया। बरारी थाना क्षेत्र में डीएम आवास के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने जब बोलेरो को रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन लेकर तेजी से भाग निकला। वहां से भागने के बाद उसी बोलेरो ने जोगसर थाना क्षेत्र में नागरमल मॉल के पास टोटो में बैठ रहे यात्री को ठोकर मारी और उस दौरान टोटो भी पलट गया। उसके बाद फिर वह भागने लगा। उसी दौरान अन्य वाहनों में भी ठोकर मार दी। बोलेरो में बैठे लोगों के नशे होने की बात कही जा रही है। अस्पताल में खून जांच व ब्रेथ एनालाइजर जांच से इसकी पुष्टि हो सकेगी। टोटो चालक सराय के रहने वाले उत्तम कुमार ने बताया कि बोलेरो की ठोकर से उसके टोटो में बैठ रहे एक यात्री के पैर में गंभीर चोट आई। उसके टोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.