Bhagalpur News: डिप्टी कमांडेंट ने की अग्नि सुरक्षा ऑडिट, मॉक ड्रिल से परखी तैयारियां
भागलपुर, अक्टूबर 31 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। सीआईएसएफ की एनटीपीसी कहलगांव इकाई में डिप्टी कमांडेंट (अग्नि) रमेश सिंह ने अग्नि सुरक्षा ऑडिट किया। इस दौरान संयंत्र की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान स्टेज-2 स्थित डीएम प्लांट में मॉक फायर ड्रिल आयोजित की गई। इसमें अग्निशमन दल की तत्परता, प्रतिक्रिया समय, उपलब्ध संसाधनों के उपयोग और विभिन्न टीमों के बीच समन्वय की क्षमता परखी गई। इसके बाद रमेश सिंह ने एनटीपीसी के महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और अग्निशमन सुविधाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.