भागलपुर, अक्टूबर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शनिवार को जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर डायट की प्राचार्य डॉ. मेघा गंगवार, कार्यक्रम एवं गतिविधि समन्वयक संजय कुमार वर्मा और प्रतियोगिता समन्वयक डॉ. कुमारी विभा ने किया। कार्यक्रम के दौरान लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्लस टू शारदा पाठशाला कहलगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रोजेक्ट बालिका इंटर स्कूल शाहकुंड दूसरे और श्री चंडिका मिश्रीलाल कृष्ण प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुआवै सन्हौला तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, रोल प्ले प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय मखारिया जगदीशपुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। इंटर स्तरीय सर सहाय बालिका विद्यालय कहलगांव दूसरे और कृष्णानंद सूर्यमल इंटर स्कूल सुल्तानगंज तीसरे ...