भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। पूर्व मध्य विद्यालय, जगदीशपुर में धूमधाम से नवरात्र उत्सव मनाया गया। इस उत्सव में बच्चे मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप में उपस्थित हुए। साथ ही गरबा और डांडिया नृत्य कर विद्यालय के वातावरण को उत्सव से रंग दिया। यह कार्यक्रम शिक्षिका शाहिना खातून के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें श्रेया, रितु, सुन्दरम, स्नेहा, कोमल, संगम, वर्षा, काजल, पार्वती, सोनल, अंजली, प्रिया, तृषा, परी, निशा, आंचल, दीक्षा, चंचल, संध्या, शिवानी, राधिका ने भाग लिए।एचएम आशुतोष चंद्र मिश्र ने कहा कि विद्यालय में एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम संचालित है। इसके तहत बच्चे विभिन्न प्रदेश के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन को करके सीखने का प्रयास करते हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: रॉयल पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्...