भागलपुर, नवम्बर 26 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बुद्धूचक थाना क्षेत्र के रानीदियरा गांव में ट्रैक्टर में विद्युत तार फंसने से पोल गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रानीदियरा निवासी सुशील मंडल की 50 वर्षीय पत्नी कालिया देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कालिया देवी सड़क किनारे गोबर का उपला बना रही थीं। इसी दौरान दियारा की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर के डाले में खर-कास फंस गया, जिससे विद्युत तार खिंच गया और तार सहित पोल महिला पर गिर पड़ा। हादसे में वह पोल के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। संयोगवश विद्युत तार में करंट प्रवाहित नहीं हो रहा था। घायल महिला को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मा...