भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुलेट सवार शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि उसपर सवार उनके दोस्त बाल-बाल बच गए। ट्रैक्टर पर ओवरलोड सीमेंट लोड था। घटना शनिवार को दिन के करीब ढाई हुई। मृतक महिला की पहचान बूढ़ानाथ भागलपुर के राजीव राय की पत्नी पूजा कुमारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बांका के सेंटजोसेफ स्कूल में शिक्षिका थी। जबकि उनके दोस्त अमित कुमार मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों बाइक पर सवार होकर बांका से भागलपुर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। उधर, घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए जगदीशपुर सीएससी पहुंचाया। जहां से उन्हें मायागंज रेफर ...