भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की खबर पूर्णिया रेलवे जंक्शन पर मंगलवार सुबह कटिहार-सिलीगुड़ी इंटरसिटी एक्सप्रेस (15701) अप ट्रेन 07:13 बजे स्टेशन पर पहुँची। ट्रेन के 07:15 बजे प्रस्थान के समय लगभग 50 वर्षीय एक महिला यात्री ट्रेन से उतरते समय प्लेटफॉर्म पर फिसल गई और ट्रेन के नीचे चली गई। घटना होते ही यात्री द्वारा चेन पुलिंग की गई तथा ट्रेन मैनेजर द्वारा प्रेशर ड्रॉप किया गया, जिससे ट्रेन तत्काल रोक दी गई। इसके पश्चात महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर ललन कुमार, ड्यूटी पर तैनात प्वांइट्समैन अजीत कुमार, मो नईमुद्दीन एवं सूरज कुमार (सफाई सुपरवाइजर) कार्यरत स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने तुरंत ही रेलवे डॉक्टर तथा 102 पर कॉल कर एंबुलेंस की व्यवस्था की तथा पूर्णिया जंक्शन में प्राथमिक उपच...