भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड के जमालपुर रेलढाला के पास गुरुवार की सुबह 10 बजे ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि युवक का शव पेट के पास से दो टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब दस बजे स्पेशल ट्रेन संख्या 05978 के रेल फाटक के पास पहुंचते ही एक अज्ञात व्यक्ति रेलवे पटरी पर जाकर लेट गया। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवानों ने शव को पटरी से घसीटकर कुछ दूरी पर हटाया। इधर, घटनास्थल बिहपुर जीआरपी और झंडापुर थाना क्षेत्र की सीमा के समीप...