Bhagalpur News: ट्रेन सुरक्षा प्रणाली में लगाई जाएगी सुरक्षा कवच
भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा मजबूत करने की दिशा में मालदा डिवीजन ने बड़ा कदम उठाया है। जमालपुर लोको शेड में शुक्रवार को पहली बार लोकोमोटिव संख्या 27851 में स्वदेशी कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम सफलतापूर्वक लगाया गया। यह काम जमालपुर के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीजल) केके दास की देखरेख में हुआ। इस दौरान सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) राकेश कुमार और जूनियर इंजीनियर (जेई) मनोरंजन कुमार ने तकनीकी विशेषज्ञता और मेहनत से महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस पहल के तहत जमालपुर लोको शेड के कुल 59 इंजनों में चरणबद्ध तरीके से कवच सिस्टम लगाने की योजना है। कवच भारत की स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसे रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने और मानवीय भूल के कारण होने वाली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.