Bhagalpur News: ट्रेन में मिले शव की हुई पहचान, अकबरनगर का रहने वाला था राकेश
भागलपुर, अक्टूबर 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार को वर्धमान ट्रेन में जिस शख्स का शव बरामद किया गया था उसकी पहचान अकबरनगर स्थित पानी टंकी के पास रहने वाले राकेश कुमार के रूप में हुई। पहचान होने के बाद परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी थाने में पूरी जानकारी दी। उनका कहना है कि राकेश सेंट्रिंग मिस्त्री का काम करता था। कहलगांव में काम करने के बाद वह ट्रेन से घर लौट रहा था। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी के बयान पर जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: शाहबाजकुली रेलवे स्टेशन के पास मिला अज्ञात का शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.