भागलपुर, नवम्बर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर की सामाजिक पहल 'उन्नति सोसाइटी' की ओर से शनिवार को बाबूपुर कम्यूनिटी सेंटर में बाल दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर बस्ती और आसपास के बच्चों के लिए कई मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Hapur News: :शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मना बाल दिवसबाल दिवस पर बच्चों के लिए गतिविधियां कार्यक्रम की शुरुआत गुब्बारा फुलाने की प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद आईआईआईटी के स्वयंसेवकों ने बच्चों के साथ संवाद किया और उन्हें बाल दिवस के ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। स्...