Bhagalpur News: ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी ठोकर, पत्नी की मौत, पति गंभीर
भागलपुर, नवम्बर 4 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया बस स्टैंड स्थित एसपी आवास के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर वैसी निवासी पूनम देवी, पति घनश्याम साह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती मोटरसाइकिल से इलाज कराने के लिए भागलपुर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तत्काल घायलों की मदद के लिए पहुंचे। इसी बीच घटना की सूचना यातायात पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी बासुदेव राम पुलिस टीम के साथ मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.