Bhagalpur News: ट्रक के धक्के से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: गोराडीह, संवाददाता। गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर के पास एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गई। जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तत्काल बिजली बाधित हो गई। सूचना पाकर गोराडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इसके बाद बिजली विभाग के जेई भी पहुंचे और घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज करने के उपरांत पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.