Bhagalpur News: ट्रक की ठोकर से स्कूटी क्षतिग्रस्त, सवार तीन लोग बाल-बाल बचे
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। गोराडीह-भागलपुर मुख्य सड़क मार्ग पर जिच्छो के पास मंगलवार की दोपहर बाद तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे स्कूटी सवार तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचे। आक्रोशित लोगों ने ट्रक का पीछा कर चालक को पकड़ लिया। लोग ट्रक सहित चालक को पकड़कर लोदीपुर थाना लाए। लोदीपुर थाना पुलिस ने बताया कि स्कूटी में मामूली टक्कर लगी थी और दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.