Bhagalpur News: टोटो-हाईवा की टक्कर में चालक समेत दो की मौत, पांच घायल
भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: कहलगांव (भागलपुर), निज प्रतिनिधि। एकचारी-मोहनपुर मुख्य मार्ग पर रसलपुर थाना के पास सोमवार की सुबह 8:15 बजे टोटो और हाईवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक ने मायागंज अस्पताल, भागलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पांच घायलों का इलाज जारी है। मृतक टोटो चालक की पहचान सनोखर थाना क्षेत्र के सिलहन खजुरिया गांव निवासी लुटेश्वर ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान बसंतराय थाना क्षेत्र (गोड्डा) के कैथिया निवासी प्रिंस कुमार (18) के रूप में की गई है। घटना से गुस्साए लोगों ने एकचारी-मोहनपुर पथ को चार घंटे तक जाम कर दिया।
हादसे में पांच लोग घायल हादसे में सिलहन खजुरिया निवासी ब्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.