Bhagalpur News: टोटो बाइक में टक्कर महिला कॉलेज की चार छात्रा घायल
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: नवगछिया।निज संवाददाता। गोपालपुर के बड़ी मकंदपुर से मदन अहिल्या महिला कॉलेज परीक्षा देने जा रही चार छात्राएं सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है। बताया जाता है कि चारों छात्रा टोटो पर सवार होकर कॉलेज परीक्षा देने जा रही थी इसी दौरान मालपुर के पास एक बाइक सवार की टोटो से टक्कर हो गई जिससे टोटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ विद्यार्थी परिषद के अनुज चौरसिया ने सभी घायल छात्रा को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छोड़ दिया गया। घायल छात्रा में प्रतिज्ञा कुमारी पिता मुकेश भगत, लवली कुमारी पिता मनोज शाह, छोटी कुमारी पिता जयप्रकाश साह और नेहा कुमारी पिता नंदलाल शाह शामिल हैं। घायल छात्रा ने बताया कि वे सभी टोटो में सवार होकर कॉलेज परीक्षा देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.