भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: बिशनपुर से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट बिशनपुर से चोपड़ाबखारी जाने वाली सड़क अंतर्गत बिशनपुर कब्रिस्तान के समीप मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 40 वर्षीय आशा कर्मी सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार बिशनपुर बाजार निवासी सीता देवी कोचाधामन अस्पताल से अपना कार्य पूरा कर टोटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बिशनपुर कब्रिस्तान के पास अचानक एक मवेशी टोटो के सामने आ गया। मवेशी से टकराने के बाद टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को परिजनों के सुपु...