Bhagalpur News: टोटो और ऑटो में टक्कर, महिला जख्मी
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। अकबरनगर बाजार के पास शनिवार को ओवरटेक करने के दौरान टोटो और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में टोटो पर सवार सुल्तानगंज निवासी महिला कल्याणी देवी जख्मी हो गईं। उनके हाथ में चोट लगी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी महिला को पास के चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया। इसके बाद महिला को टोटो से सुल्तानगंज भेज दिया गया। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। बाद में आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.