Bhagalpur News: टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात छोटू यादव गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 9 -- Bhagalpur News: नवगछिया, निज संवाददाता। नवगछिया पुलिस जिला के टॉप 10 अपराधियों में शामिल Rs.5000 का इनामी और लूट एवं आर्म्स एक्ट के कई मामलो में वांछित फरार कुख्यात बदमाश संतोष कुमार यादव उर्फ छोटू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया वैभव शर्मा के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन कर उक्त बदमाश की गिरफ्तारी की गई है। एसडीपीओ अनिकेत अमर ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नवगछिया के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात संतोष कुमार यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी एवं निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में सात जुलाई को तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में एसटीएफ के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.