भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निसन्द्रा फीडर के बैगना वार्ड संख्या 15 एवं 16 में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पिछले तीन दिनों से दोनों वार्डों के ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

बिजली आपूर्ति में बाधा ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। समस्या के समाधान के लिए बिजली विभाग की ओर से जुलाई माह में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा, लेकिन यह ट्रांसफार्मर एक माह भी ठीक से नहीं चल सका और जल गया। इसके बाद से दोनों वार्डों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। बिजली ...