Bhagalpur News: टेंडरों की टलती तिथियों से थमी विकास की रफ्तार, शहर में अटकीं करोड़ों की योजनाएं
भागलपुर, अक्टूबर 19 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में विकास की रफ्तार टेंडरों की लगातार टलती तिथियों के कारण थम सी गई है। नगर निगम, बुडको और स्मार्ट सिटी की कई महत्वपूर्ण एवं बहुप्रतीक्षित योजनाएं समय पर शुरू न होने से शहरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई और स्मार्ट सिटी योजनाओं में देरी सफाई मॉडल और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में देरी शहर की सफाई व्यवस्था के लिए लाए गए नए आरएफपी टेंडर की तिथि तीसरी बार बढ़ा दी गई है। पूर्व में 3 अक्टूबर को खुलने वाले इस टेंडर की तिथि संशोधनों का हवाला देते हुए पहले 21 अक्टूबर की गई, जिसे अब बढ़ाकर अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कर दिया गया है। दूसरी ओर, स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं का भी यही हाल है। भैरवा तालाब सौंदर्यीकरण योजना का टेंडर अब 30 अक्टूबर को खुलेगा। उल्लेखनीय है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.