Bhagalpur News: टीपीडीएस गोदामों के वजन कांटों का वर्षों से नहीं हुआ सत्यापन
भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, संवाद सूत्र। जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित टीपीडीएस गोदामों में खाद्यान्न की तौल के लिए लगाए गए वजन कांटों का वर्षों से सत्यापन नहीं हुआ है। इससे गोदामों से जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को दी जाने वाली खाद्यान्न की वास्तविक मात्रा पर सवाल उठने लगे हैं। डीलरों द्वारा कम वजन में खाद्यान्न देने की शिकायत भी लगातार की जा रही है। इस मामले को अनुश्रवण समिति और जिला प्रशासन की टास्क फोर्स की बैठक में भी उठाया जा चुका है। जिले के कहरा, सौरबाजार, महिषी, सत्तरकटैया, सलखुआ, नवहट्टा, पतरघट, बनमा ईटहरी, सिमरी बख्तियारपुर और सोनवर्षा राज प्रखंडों में एसएफसी के टीपीडीएस गोदाम संचालित हैं। इन गोदामों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में खाद्यान्न जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को उपलब्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.