Bhagalpur News: टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 में पंजीयन की तिथि हो सकती है विस्तारित
भागलपुर, नवम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकित विद्यार्थियों के पंजीयन की तिथि विलंब शुल्क के साथ विस्तारित की जा सकती है। दअरसल, विवि कॉलेजों में पांच हजार से ज्यादा की संख्या में विद्यार्थियों का पंजीयन किसी ना किसी कारण से लंबित है। कई कॉलेजों में विद्यार्थियों के नाम, पिता के नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी में त्रुटि हो गई है। इसी वजह से कई कॉलेजों के प्राचार्यों ने इस समस्या से विवि प्रशासन को अवगत कराया है। इसको लेकर सोमवार को डीएसडब्ल्यू प्रो. अमरकांत सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस संबंध में वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सूचना जारी की जाएगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद कुमार ओझा, समर्थ के नोडल अधिकारी प्रो. एएन सहाय सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.