भागलपुर, सितम्बर 24 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के पीजी हॉस्टलों में चोरी की जानकारी पानी उतरने के बाद मिल रही है। लालबाग में सबसे पहले पीजी गर्ल्स हॉस्टल-3 में चोरी की जानकारी छात्राओं के आने के बाद 15 सितंबर को हुई। इसके बाद 16 सितंबर को गर्ल्स हॉस्टल-4 में चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद 20 सितंबर को बंद पड़े हॉस्टल-3 में चोरी की जानकारी हुई, लेकिन अब तक हॉस्टल चार में ही चोरी का मामला विवि प्रशासन ने विवि पुलिस के पास दर्ज कराया है। हॉस्टल एक में चोरी का आवेदन मंगलवार को प्रॉक्टर डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने विवि पुलिस को दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: आज हॉस्टल चोरी मामले में दर्ज होगा केस लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि चोरी कब हुई और जानकारी कब मिली इसकी जानकारी आवेदन में नहीं दी गई है।...