Bhagalpur News: टीएमबीयू के छह नियमित शिक्षकों को भेजा गया प्रखंडस्तरीय डिग्री कॉलेज
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के विभिन्न पीजी विभागों और कॉलेज में तैनात नियमित शिक्षकों को प्रखंडस्तरीय नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पदस्थापित किया गया है। पीजी इतिहास में तैनात डॉ. आनंद कुमार झा को खरीक, टीएनबी कॉलेज में तैनात डॉ. अंशुमान सुमन को पीरपैंती, एसएम कॉलेज में तैनात डॉ. हिमांशु शेखर को फुल्लीडुमर, टीएनबी कॉलेज में तैनात डॉ. संजीव कुमार को पीरपैंती और गोराडीह डिग्री कॉलेज में तैनात डॉ. जयदीप मुखर्जी को रंगरा चौक भेजा गया है। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा के आदेश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.